जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के लिए 7 से 8 अक्टूबर तक आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। द्वितीय दिवस जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इसमें ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के चार्ज अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में सीएमएमएस पोर्टल, पीई एप्लीकेशन एवं स्व-गणना पोर्टल के उपयोग तथा अधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी गई। जनसंख्या गणना जनवरी-फरवरी 2027 में होगी, जबकि बेघरों की गणना 28 फरवरी 2027 को की जाएगी। जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 निर्धारित है। प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय भोपाल के श्री संजय सोनी एवं श्री जयदीप नंदनवार द्वारा दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
26 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026