वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी
जिले के घुघरी, नैनपुर, मोहगाँव, नारायणगंज एवं मंडला विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 7 अक्टूबर 2026 को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेन्ट्रल बैंक के सहयोग से समर्पित संस्था सीएफएल मंडला द्वारा क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं एवं शासन की विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बैंक खाता संचालन, सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, बचत, ऋण सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाओं तथा शासन की जनकल्याणकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग करने तथा वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के आयोजन में ब्लॉक काउंसलर शिव प्रसाद नंदा (मंडला), मनीष सिंगोर (नैनपुर), कमलेश दुबे (घुघरी), नाजिम शाही (मोहगांव) एवं सुनील मोंगरे (नारायणगंज) का विशेष सहयोग रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
18 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026