जहानाबाद में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर मध्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, जहानाबाद की टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। राजा बाजार शिक्षक कॉलोनी, जहानाबाद से छापेमारी के दौरान करीब 322 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त की गई।
घोसी गांव (परस बीघा थाना क्षेत्र) में कार्रवाई करते हुए करीब 455 लीटर बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गई।
दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत दो प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत राज्य में शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। जिला प्रशासन अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।अपील: यदि आपके आसपास कहीं अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या भंडारण हो रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
#Jehanabad #ProhibitionBihar #ExciseDepartment #IllegalLiquor #BiharPolice #JahanabadLive
Jehanabad, Jehanabad | Jun 4, 2026