Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
prataparya81
शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान हत्याकांड की झूठी जिम्मेदारी लेने वाला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार! पब्लिसिटी और सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर फर्जी वीडियो किया था वायरल। @TheNation91 #Shamli #AnkitBaliyan #CyberCrime
Baghpat, Bagpat
| Sep 16, 2026
#shamli
#ankitbaliyan
#cybercrime
MORE NEWS
अंकित बालियान हत्या कांड मे बड़ी अपडेट, इंस्टाग्राम पर व्यूज बढ़ाने के लिए ली थी अंकित बालियान की हत्याकांड की जिम्मेदारी.... ये भी दूसरा गोल्डन दास है बस सोशल मीडिया में बकचोदी कर दो ऑनलाइन बदमाश बनो अब बाबा की पुलिस ने कर दिया इलाज
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026
शामली के आयुष मलिक मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- अपनी मर्जी से धर्म अपनाया, पसंद की जगह और व्यक्ति के साथ रहने की आजादी शामली। चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण और अंतरधार्मिक विवाह मामले में बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने पेश हुए 31 वर्षीय आयुष मलिक ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से वर्ष 2014 में इस्लाम धर्म अपनाया था और किसी ने उन पर दबाव नहीं बनाया। उन्होंने चांदनी कुरैशी के साथ रहने की इच्छा भी जताई। हाईकोर्ट ने आयुष की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निस्तारण करते हुए उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता बहाल करने का आदेश दिया। जस्टिस संदीप जैन ने कहा कि बालिग व्यक्ति अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने में सक्षम है। अदालत ने आयुष को अपनी पसंद की जगह पर और अपनी इच्छा से चुने व्यक्ति के साथ रहने की स्वतंत्रता दी। यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब आयुष के पिता की शिकायत के आधार पर चांदनी कुरैशी और उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। परिवार की ओर से धर्मांतरण को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जबकि आयुष ने पहले भी सार्वजनिक रूप से अपनी इच्छा से धर्म अपनाने की बात कही थी। हाईकोर्ट के ताजा आदेश के बाद मामले में व्यक्तिगत स्वतंत्रता, धर्म की पसंद और जीवनसाथी के चुनाव का मुद्दा केंद्र में आ गया है। #Shamli #ShamliNews #AyushMalik #AllahabadHighCourt #ChandniQureshi #HighCourt #PersonalLiberty #UttarPradesh
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026
भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार: सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए ली अंकित की हत्या की जिम्मेदारी, बोला- नशे में था जी Shamli News: शामली के बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की हत्या के बाद गायक भूपेंद्र ढींगरा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहा था कि अंकित को उसने मरवाया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वीडियो वायरल होते ही उसके सब्सक्राइबर 28 से बढ़कर सात हजार हो गए थे। हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक बढ़ाने के लिए उसने हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। आरोपी को बंगलूरू से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को शाामली शहर की नालापटरी स्थित फिटनेस जिम से बाहर निकलते समय चार हथियारबंद बदमाशों ने बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने साइबर सेल को इसकी जांच के निर्देश दिए। जांच में पुलिस ने वीडियो को भूपेंद्र ढींगरा के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रसारित किया जाना बताया। आरोपी मूल रूप से गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी का निवासी है और वर्तमान में बंगलूरू, कर्नाटक में रह रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया- प्रसिद्धि पाने के लिए किया पोस्ट पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह और एएसपी सुमित शुक्ला ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। बकौल एसपी, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और हरियाणवी गाने भी गाता है। उसे जानकारी थी कि चर्चित आपराधिक घटनाओं से संबंधित पोस्ट वायरल होने पर सोशल मीडिया पर अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित होता है। इसी वजह से सब्सक्राइबर और लाइक बढ़ाने के लालच में उसने अंकित बलियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो पोस्ट किया। नशे की हालत में की थी पोस्ट पुलिस का दावा है कि आरोपी ने नशे की हालत में यह पोस्ट की थी। पोस्ट का वास्तविक हत्याकांड से कोई संबंध नहीं पाया गया है। आरोपी वर्तमान में बंगलूरू के एक होटल में खाना बनाता था। कभी बंगलूरू तो कभी पटना घूम रहा था पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गुरुग्राम और अन्य स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह कभी बंगलूरू तो कभी बिहार के चक्कर काट रहा था। जैसे ही वह गुरुग्राम पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। दो माह पूर्व ही किया था प्रेम विवाह आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने फरीदाबाद की युवती से दो माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। वह हत्याकांड के बाद चार-पांच बार सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आकर दोस्तों के साथ बैठक भी कर चुका था। हर बार वह अंकित हत्याकांड को लेकर पुलिस के खिलाफ ही बोलता था। आरोपी ने कहा कि उसे नहीं पता था कि वीडियो वायरल करने के कारण पुलिस उसे पकड़ लेगी। उसने पुलिस से कहा कि अब भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करेगा। दो दिन पूर्व ही अंकित के नाम का गाना किया था रिलीज आरोपी ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व ही अंकित के नाम का ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे पार्ट टू’ गाना भी रिलीज किया था। उसने बताया कि अंकित के नाम का वीडियो वायरल करने से पहले उसके सब्सक्राइबर सिर्फ 28 थे, जो बाद में बढ़कर सात हजार हो गए थे।
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026
इंदिरापुरम के फ्लैट में भीषण आग, सामान जलकर राख गाजियाबाद। वैभव खंड इंदिरापुरम स्थित पार्श्वनाथ मजेस्टिक आवासीय परिसर के फ्लैट संख्या D-304 में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें बाहर निकलने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए। दमकल टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में फर्नीचर समेत फ्लैट का सारा सामान जलकर राख हो गया। सीएफओ राहुल पाल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026
#शामली ⏩अंकित बालियान हत्याकांड में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⏩हरियाणवी कलाकार भूपिंदर ढींगरा गिरफ्तार ⏩हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो किया था पोस्ट ⏩इंस्टाग्राम पर व्यूज और प्रसिद्धि पाने का आरोप ⏩वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की ⏩जांच में आरोपी की भूमिका सामने आने का दावा ⏩साइबर क्राइम थाना शामली पुलिस की कार्रवाई @PoliceShamli @Uppolice #shamlipolice
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026
शामली: अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला सिंगर भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिंगर भूपेंद्र ढींगरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 🔹 पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को अंकित बालियान की हत्या हुई थी। 🔹 27 अगस्त को इंस्टाग्राम की @bhupendra_dhingra_2001 आईडी से भूपेंद्र ढींगरा द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो प्रसारित किया गया। 🔹 पुलिस का कहना है कि पूछताछ में भूपेंद्र ने अधिक व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स हासिल करने के उद्देश्य से फर्जी वीडियो बनाने और प्रसारित करने की बात स्वीकार की। 🔹 पुलिस के अनुसार, इस वीडियो के जरिए हत्याकांड की जांच को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। 🔹 पुलिस टीम ने भूपेंद्र ढींगरा को राजस्थान क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। तथ्यों की पुष्टि के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। 🔹 पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड से जुड़ी भ्रामक एवं असत्य सूचनाएं सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ पहले भी 2 मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है। शामली पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। #Shamli #ShamliPolice #AnkitBaliyan #BhupendraDhingra #AnkitBaliyanMurder #BreakingNews #ShamliNews #UPPolice
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026
BIG BREAKING: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट! हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला सिंगर भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला सिंगर भूपेंद्र ढींगरा अब पुलिस की गिरफ्त में है। 26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या के बाद अगले ही दिन इंस्टाग्राम पर @bhupendra_dhingra_2001 नाम की आईडी से एक वीडियो सामने आया, जिसमें भूपेंद्र ढींगरा ने कथित तौर पर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन पुलिस की पूछताछ में कहानी ने लिया यू-टर्न! शामली पुलिस के मुताबिक, भूपेंद्र ढींगरा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अधिक व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स हासिल करने के लिए हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला फर्जी वीडियो प्रसारित किया था। पुलिस ने उसे राजस्थान क्षेत्र से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद तथ्यों की पुष्टि करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले हत्याकांड से जुड़ी भ्रामक और असत्य सूचनाएं सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में 2 मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, 31 अगस्त को पुलिस के अनुसार हत्याकांड में शामिल 2 शूटर पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए थे। अब पुलिस भूपेंद्र ढींगरा की भूमिका और सोशल मीडिया पर फैलाए गए वीडियो को लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार फर्जी वीडियो के जरिए सनसनी फैलाने और जांच को भ्रमित करने की कोशिश की गई थी। #BreakingNews #Shamli #ShamliPolice #AnkitBaliyan #BhupendraDhingra #AnkitBaliyanMurder #ShamliNews #UPPolice #ViralNews
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026