इंदिरापुरम के फ्लैट में भीषण आग, सामान जलकर राख
गाजियाबाद। वैभव खंड इंदिरापुरम स्थित पार्श्वनाथ मजेस्टिक आवासीय परिसर के फ्लैट संख्या D-304 में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें बाहर निकलने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए। दमकल टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में फर्नीचर समेत फ्लैट का सारा सामान जलकर राख हो गया। सीएफओ राहुल पाल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026