BIG BREAKING: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट! हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला सिंगर भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला सिंगर भूपेंद्र ढींगरा अब पुलिस की गिरफ्त में है।
26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या के बाद अगले ही दिन इंस्टाग्राम पर @bhupendra_dhingra_2001 नाम की आईडी से एक वीडियो सामने आया, जिसमें भूपेंद्र ढींगरा ने कथित तौर पर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।
लेकिन पुलिस की पूछताछ में कहानी ने लिया यू-टर्न!
शामली पुलिस के मुताबिक, भूपेंद्र ढींगरा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अधिक व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स हासिल करने के लिए हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला फर्जी वीडियो प्रसारित किया था।
पुलिस ने उसे राजस्थान क्षेत्र से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद तथ्यों की पुष्टि करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले हत्याकांड से जुड़ी भ्रामक और असत्य सूचनाएं सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में 2 मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है।
वहीं, 31 अगस्त को पुलिस के अनुसार हत्याकांड में शामिल 2 शूटर पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए थे।
अब पुलिस भूपेंद्र ढींगरा की भूमिका और सोशल मीडिया पर फैलाए गए वीडियो को लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार फर्जी वीडियो के जरिए सनसनी फैलाने और जांच को भ्रमित करने की कोशिश की गई थी।
#BreakingNews #Shamli #ShamliPolice #AnkitBaliyan #BhupendraDhingra #AnkitBaliyanMurder #ShamliNews #UPPolice #ViralNews
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026