शामली: अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला सिंगर भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिंगर भूपेंद्र ढींगरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
🔹 पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को अंकित बालियान की हत्या हुई थी।
🔹 27 अगस्त को इंस्टाग्राम की @bhupendra_dhingra_2001 आईडी से भूपेंद्र ढींगरा द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो प्रसारित किया गया।
🔹 पुलिस का कहना है कि पूछताछ में भूपेंद्र ने अधिक व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स हासिल करने के उद्देश्य से फर्जी वीडियो बनाने और प्रसारित करने की बात स्वीकार की।
🔹 पुलिस के अनुसार, इस वीडियो के जरिए हत्याकांड की जांच को भ्रमित करने का प्रयास किया गया।
🔹 पुलिस टीम ने भूपेंद्र ढींगरा को राजस्थान क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। तथ्यों की पुष्टि के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
🔹 पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड से जुड़ी भ्रामक एवं असत्य सूचनाएं सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ पहले भी 2 मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है।
शामली पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
#Shamli #ShamliPolice #AnkitBaliyan #BhupendraDhingra #AnkitBaliyanMurder #BreakingNews #ShamliNews #UPPolice
Baghpat, Bagpat | Sep 16, 2026