Public App Logo
Profile Picture

PRO JS BHIND

@projsbhind
1294Followers
0Following
स्वच्छता और हरियाली से ही बनेगा स्वस्थ गांव : मंत्री श्री राकेश शुक्ला

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत वनखण्डेश्वर मंदिर परिसर में हुआ स्वच्छता एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत वनखण्डेश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपस्थित लोगों ने श्रमदान करते हुए परिसर से कचरा हटाया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने उपस्थित जनों को संबोधित कर कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अपने घर, आसपास और गांव में स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। पौधरोपण के बाद उनकी देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सरकार पर निर्भर रहने से गांव और समाज का विकास पूरी तरह संभव नहीं है। जब नागरिक स्वयं जिम्मेदारी निभाते हैं, तभी किसी अभियान का वास्तविक प्रभाव दिखाई देता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों, खेतों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाएं तथा उनकी नियमित देखभाल करें।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संपदा हैं। ये पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ गर्मी कम करने, वर्षा चक्र बनाए रखने और स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में बने तालाब के किनारे विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva nis:value=SwachhataHiSeva nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
जिला क्षय केन्द्र पर गांधी जयंती के अवसर पर चलाया गया सफाई अभियान

सफाई मित्रों का किया गया सम्मान

टीबी मरीजों को फूड बास्केट का हुआ वितरण

आज दिनांक 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला क्षय केन्द्र भिण्ड मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय वेटरन संगठन एवं श्रीमती भगवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति भिण्ड के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस यादव के मार्गदर्शन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा के निर्देशन में किया गया। अभियान में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ ज्योति परिहार की सहभागिता मुख्य रूप से रही।

कार्यक्रम का शुभांरभ गांधी प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर किया गया तदुपरांत भारतीय वेटरन संगठन के सहयोग से जिला क्षय केन्द्र पर फूलदार पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डॉ डी.के. शर्मा ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रमों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिये किये जा रहे विभिन्न प्रयासों से आज श्रीमती भगवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति के सहयोग से गांधी जयंती के अवसर पर 51 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान की जा रही है, जो कि बेहद सराहनीय कार्य है।

भारतीय वेटरन संगठन के संभागीय अध्यक्ष श्री तोमर ने गांधी जयंती के अवसर पर किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं बताया कि टीबी बीमारी का पूर्ण उपचार लेने पर टीबी बीमारी को पूर्णतः समाप्त किया जा सकता है, जिसके लिये विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक टीबी मरीज की यह जिम्मेदारी है टीबी का पूर्ण इलाज ले एवं अन्य अपने आस-पास के लोगों को टीबी स्क्रीनिंग करवाने के लिये जागरूक करें।

इस अवसर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ ज्योति परिहार ने बताया कि आज कुष्ठ मुक्त भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था, जिसके लिये राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शिविरों के आयोजन एवं जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता है। साथ ही कुष्ठ स्क्रीनिंग का कार्य एवं दवाईयां स्वास्थ्य संस्थाओं पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर डॉ अवधेश सोनी, भारतीय वेटरन संस्था से जिला उपाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह तोमर एवं अन्य साथी, श्रीमती भगवंतीबाई शिक्षा प्रसार समिति से श्री शिवप्रताप सिंह, श्रीमती सरिता चौहान, श्री अवनीश दैपुरिया, श्री प्रशान्त सिह भदौरिया, श्री विकास चतुर्वेदी, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्री अरूण श्रीवास्तव, श्री रामप्रकाश शर्मा, श्री नबल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना कार्य के लिए जिला स्तरीय जनगणना का प्रशिक्षण कार्यक्रम 05 से 08 अक्टूबर

जिला स्तर पर कार्यालय कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित होगा प्रशिक्षण

जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर भिण्ड ने अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी भिण्ड, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व), भिण्ड/लहार/अटेर/मेहगांव/गोहद जिला भिण्ड, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भिण्ड, चार्ज अधिकारी ग्रामीण (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) तहसील - भिण्ड ग्रामीण, भिण्ड नगर, मेहगांव, अमायन, लहार, गोरमी, अटेर, रौन, मिहोना, गोहद, मौ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिक निगम भिण्ड, नगर पालिका - गोहद, लहार एवं नगर परिषद - गोरमी, मेहगांव, मौ, दबोह, आलमपुर, मिहोना, फूप, अकोड़ा, मालनपुर, रौन, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी ग्रामीण (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) तहसील वृत- फूप, पीपरी, ऊमरी, देहगांव, एण्डोरी, सुरपुरा, आलमपुर, दबोह, असवार को निर्देशित किया है कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना के कार्य के लिए जिला स्तरीय दो दिवसीय जनगणना का प्रशिक्षण कार्यक्रम (जिला ग्रामीण चार्ज), दिनांक 05 अक्टूबर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 एवं (नगरीय चार्ज) दिनांक 07 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026, समय प्रातः 09:30 से सायं 06:00 बजे का आयोजन जिला स्तर पर कार्यालय कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में स्वयं और एक कार्यकुशल जनगणना लिपिक व संबंधित अधिकारी के चार्ज में नियुक्त एक जनगणना तकनीकि सहायक सहित उक्त प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

जनगणना 2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक संपादित किया जा चुका है तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाना है। जनगणना कार्यों को समय-सीमा में संपादित कराने के लिए राज्य शासन के अधिकारियों का विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण नितांत आवश्यक है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
Video 3
Video 4
<nis:link nis:type=tag nis:id=खुशियों_की_दास्तां nis:value=खुशियों_की_दास्तां nis:enabled=true nis:link/>

पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, सरिता की बदली जिंदगी

भिण्ड की गृहिणी ने 15 हजार के ऋण से शुरू किया सिलाई व्यवसाय, समय पर चुकौती से खुला भविष्य का रास्ता

केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना न केवल आर्थिक संबल दे रही है, बल्कि कई परिवारों को आत्मनिर्भरता की नई राह भी दिखा रही है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है भिण्ड शहर के महावीर नगर की निवासी श्रीमती सरिता ओझा की, जिन्होंने शून्य से शुरुआत कर आज अपनी अलग पहचान बनाई है।

स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की चाह रखने वाली श्रीमती सरिता पैसे की कमी के कारण निराश थीं। तभी उन्हें नगर पालिका भिण्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। अधिकारियों ने उन्हें योजना के लाभ और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। सरिता ने तत्काल नगर पालिका में आवेदन किया और नगर पालिका द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्परता से उनका आवेदन स्वीकृत करवाया गया। योजना के तहत उन्हें प्रथम चरण में 15,000 रुपये का कोलैटरल-मुक्त वर्किंग कैपिटल ऋण उपलब्ध कराया गया।

श्रीमती सरिता ने बताया कि इस राशि से उन्होंने 'परी लेडीज टेलर्स' नाम से भिण्ड शहर के लहार रोड, वीरेन्द्र वाटिका में अपना सिलाई का व्यवसाय शुरू किया। समय पर ऋण चुकाने से उनकी भविष्य की ऋण पात्रता सुधरी है, जिससे भविष्य में बैंक से 25 हजार रुपये तक का ऋण लेने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्रीमती सरिता ओझा ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का आठवां शिविर 03 अक्टूबर को मेहगांव में

रामलीला मैदान (मेहगांव) में लगेगा जनविश्वास शिविर

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का आठवां शिविर 03 अक्टूबर 2026 को रामलीला मैदान मेहगांव में आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविर में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला भी सम्मिलित होंगे और आमजन की समस्याओं को सुनेंगे।

जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=janvishwasabhiyan2026 nis:value=JanVishwasAbhiyan2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम nis:value=हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
विधायक भिण्ड तथा कलेक्टर ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सहभागिता कर दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छताकर्मियों को फूलमाला और मेडल पहनाकर किया सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत तथा गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्वच्छता ही सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें गौरी किनारे चंदू की तिवारिया पर विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह तथा कलेक्टर भिण्ड ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान गतिविधि में सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।  

स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा स्वच्छताकर्मियों को फूलमाला पहनाकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य सफाई कर्मियों के प्रति समाज में सम्मान की भावना बढ़ाना और उनकी भूमिका को रेखांकित करना रहा। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को प्लास्टिक मुक्त परिसर हेतु संकल्प दिलाया गया। 

कार्यक्रम में बड़े स्तर पर जनभागीदारी देखी गई, जो ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के अभियान विषय के अनुरूप रही। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर, सीएमओ भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva nis:value=SwachhataHiSeva nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से अमित का उद्यमिता का सपना हुआ साकार

धन्वंतरि कॉम्प्लेक्स में शुरू किया पुष्पा मेडिकल स्टोर

मेडिकल स्टोर से अर्जित कर रहे 3 से 4 लाख रुपए तक वार्षिक आय

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने भिण्ड शहर के धर्मनगर निवासी युवक अमित प्रताप सिंह के उद्यमिता के सपने को साकार किया है। योजना अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से अमित ने धन्वंतरि कॉम्प्लेक्स में पुष्पा मेडिकल स्टोर शुरू किया और स्व-उद्यम से आत्मनिर्भर बने हैं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने उन्हें न केवल एक उद्यमी बनाया बल्कि समाज सेवा से भी जोड़ा है। उनका यह मेडिकल स्टोर स्थानीय लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है, साथ ही स्टोर में स्वास्थ्य परामर्श के लिए चिकित्सक की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। उनकी यह सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

अमित प्रताप सिंह बताते हैं कि फार्मेसिस्ट भाई के लिए मेडिकल स्टोर शुरू करना उनका लंबे समय से सपना था, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना इस सपने को पूरा करना का माध्यम बनी। योजना के तहत अमित को 7 लाख 99 हजार रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई। मेडिकल स्टोर से उन्हें लगभग 3 से 4 लाख रुपए तक वार्षिक आय हो जाती है। उनका मानना है कि स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं को उद्यम क्रांति योजना अच्छा अवसर प्रदान करती है। वे अपने मेडिकल स्टोर की स्थापना और विस्तार में आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Industry Policy & Investment Promotion Department
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
सहायक संचालक कृषि ने आलमपुर में कृषि प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

चार कृषि प्रतिष्ठानों को किया शील्ड, एक को दिया नोटिस

किसानों को गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप संचालक कृषि श्री रामसुजान शर्मा के निर्देश पर आलमपुर में कृषि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें जिला से सहायक संचालक कृषि श्री संजीव चतुर्वेदी, एईओ लहार श्री विष्णु शर्मा, एईओ श्री अनूप जाटव सम्मिलित हुए।

आलमपुर में निरीक्षण दल को देखकर कुछ दुकानों को बंदकर भाग गए, जिस पर दल ने तिरुपति ट्रेडर्स, जय महाकाल ट्रेडर्स आलमपुर, शिवहरे खाद बीज भण्डार आलमपुर, शर्मा ट्रेडर्स आलमपुर दुकानों को लाइसेंस में विहित शर्तों की अव्हेलना पर शील्ड कर तीन दिन का समय दस्तावेज प्रस्तुत हेतु लेख कर चपड़ी लगाई। 

इनमें से श्री कृष्ण ट्रेडर्स ने बाद में दल के समक्ष उपस्थित होकर निरीक्षण कराया, जिसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया और सैंपल लिया गया।
जिले में किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए सघन अभियान सतत जारी है। अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिकी और लाइसेंस निलंबन तथा निरस्ती की कार्यवाही की जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
Video 10
अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर होगी प्रभावी कार्यवाही

जुर्माना नहीं भरने पर वाहन और संपत्ति की नीलामी के निर्देश

खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम और नियंत्रण पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के संबंध में न्यायालय और एनजीटी के निर्देशों का पालन करते हुए जिले में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने के अलावा वैध खदानों में ओवरलोड वाहनों की भी रोकथाम किया जाना है और निर्देश दिए कि यदि अवैध पटिए लगाकर कोई वाहन खनिज का परिवहन करते पाया जाए तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। प्रकरण दर्ज होने पर यदि जुर्माना नहीं भरा जाता है तो अवैध गतिविधि में प्रयोग किए गए वाहन की और संबंधित व्यक्ति की अचल संपत्ति की नीलामी की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनिजों के अनाधिकृत भंडारण का कानूनी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व और पुलिस बल को बिना नंबर प्लेट के वाहनों और गैर-अनुमति के वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी कार्यवाही के लिए पर्याप्त संख्या में अमला, नाइट कैमरा और बैरियर जैसे उपकरणों की आवश्यकता होने पर इसकी मांग की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के अलावा काला धन उत्पन्न कर समाज को भी आर्थिक हानि पहुंचाता है। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध खनन संबंधी गतिविधियों की वरिष्ठतम स्तर से निगरानी की जा रही है इसलिए इनकी रोकथाम और नियंत्रण के कार्यों को बिना किसी दबाव में आकर गंभीरता से लिया जाना है। पुलिस बल की कमी या कोई अन्य कठिनाई होने पर पहले से ही अवगत कराया जाए। हितधारकों को अवगत कराया जाए कि उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़ी नियम-विरुद्ध गतिविधियों पर किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। 

जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम और नियंत्रण पर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिए गए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी, एसडीएम, एसडीओपी, खनिज अधिकारी, और थाना प्रभारी उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
Video 12
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज परियोजना गोहद, मौ एवं लहार में किया गया। ऑंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत परियोजना अंतर्गत ऑंगनबाडी केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया।

क्षेत्र अंतर्गत लाभार्थी बच्चे एवं उनके परिजन तथा सामान्य जन समुदाय उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा पौधारोपण कराया गया एवं पेड़-पौधों के संबंध जागरूकता की जानकारी से अवगत कराया गया, बच्चों के द्वारा पेंटिंग करवाई गई। पौधारोपण कार्यक्रम कराया गया तथा बच्चों के द्वारा कहानी कविताऐं सुनाई गई।

आंगन मिलन सेवा संदेश का वाचन कराया गया। ऑंगनबाडी केन्द्र पर स्वास्थ्य परीक्षण के तहत बच्चों एवं महिलाओं की प्राथमिक जाँच की गई एवं अंततः विभागीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Directorate Women and Child Development, MP
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
लाड़ली बहना योजना अंतर्गत हर माह योजना की राशि प्राप्त होती है, इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद - श्रीमती किरन, भिण्ड
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
हर महीने मिलते हैं लाड़ली बहना योजना के तहत 1500 रूपये।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद - श्रीमती आशा, भिण्ड
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
01 अक्टूबर 2026 को निर्धारित दिव्यांग बोर्ड निरस्त

समस्त दिव्यांग आवेदक उक्त तिथि को बोर्ड में ना आयें

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्तपाल अधीक्षक जिला चिकित्सालय भिण्ड ने जिला चिकित्सालय भिण्ड में संचालित दिव्यांगता बोर्ड के संबंध में सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को दिव्यांग बोर्ड विशेषज्ञों की ड्यूटी वृद्ध आश्रम जिला भिण्ड में होने के कारण दिनांक 01 अक्टूबर 2026 का दिव्यांग बोर्ड का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। 

अतः दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को निर्धारित दिव्यांग बोर्ड को निरस्त किया जाता है। समस्त दिव्यांग आवेदकों से अनुरोध है कि वे उक्त तिथि को उपस्थित न हों।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
विशेष ई-केवायसी अभियान 04 अक्टूबर तक

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी हितग्राही नजदीकी राशन दुकान पर सभी सदस्यों की ई-केवायसी करवाऐं

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में जो भी नवीन पात्रता पर्चीधारी हैं जिनके द्वारा नवीन पात्रता पर्ची बनने हेतु आवेदन राशन मित्र पोर्टल पर किया जा चुका है। ऐसे परिवारों को पीओएस मशीन पर नवीन पात्रता पर्ची हेतु पात्र समस्त परिवार के सदस्यों की एवं पहले से जारी पर्ची में नये सदस्यों को जुडवाने हेतु भी ई-केवायसी पीओएस मशीन पर करवानी होगी।

उसके उपरांत ही पात्र नवीन परिवारों एवं नवीन सदस्यों की राशन पर्ची शासन स्तर से जारी कि जा रही है। सभी नवीन पात्रता पर्चीधारियों एवं पहले से जारी पर्ची में नये सदस्यों जिनके द्वारा नवीन पर्ची एवं नये सदस्यों को जोडने हेतु आवेदन किया गया है, उन सभी नागरिकों से अनुरोध है कि दिनांक 04 अक्टूबर 2026 तक विशेष ई-केवायसी अभियान चलाया जा रहा है।

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी हितग्राही अपनी क्षेत्र की नजदीकी राशन दुकान पर जाकर सभी सदस्यों की ई-केवायसी करवाऐं। ई-केवायसी करवाने में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से कार्यालय में जाकर सम्पर्क करें। जिससे की शासन स्तर से पात्रता पर्ची जल्द से जल्द चालू की जा सके। जिससे की आपको प्रतिमाह राशन प्राप्त हो सके।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
टीबी मरीजों को वितरित की गई फूड बास्केट

कलेक्टर भिण्ड के प्रयासों से टीबी के मरीजों को प्राप्त हुई फूड बास्केट

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन एवं स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज जिला क्षय रोग कार्यालय भिण्ड में टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा के मार्गदर्शन में टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा उपचार की पूरी अवधि तक दवा जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के संबंध में जनजागरूकता भी की गई।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  कुल 51 टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला स्वास्थ्य समिति भिण्ड के मार्गदर्शन में श्रीमती भागवन्ती बाई शिक्षा प्रसार समिति भिण्ड द्वारा किया गया तथा सहयोग सोनाधिका एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर द्वारा किया गया।

आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तथा जरूरतमंद टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं तथा टीबी की पुष्टि होने पर नियमित रूप से पूरा उपचार लें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
औषधि निरीक्षक ने तहसील भिण्ड स्थित तीन मेडिकल स्टोरों को किया नोटिस जारी

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल (म.प्र.), कलेक्टर भिण्ड एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड़ द्वारा विगत दिवसों में तहसील भिण्ड क्षेत्र में स्थित श्री गणेश मेडिकल स्टोर, प्रज्ञा मेडिकल स्टोर, कुशवाह मेडिकल एजेंसी, सेजल मेडिकल स्टोर, अनुष्का मेडिकल स्टोर, काव्या मेडिकल स्टोर एवं आशी मेडिकल स्टोर का औचक निरिक्षण किया गया। 

आशी मेडिकल स्टोर पर प्रोप्राइटर एवं सक्षम व्यक्ति श्री आलोक शर्मा अनुपस्थित पाए गए तथा उनके स्थान पर दुकान पर श्री अमन सिंह भदौरिया पाए गए। अतः उक्त मेडिकल के क्रय विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए मेडिकल स्टोर बंद कराया गया। इस सम्बन्ध में तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी कर दिए गए हैं। दो अन्य मेडिकल स्टोरों श्री गणेश मेडिकल स्टोर एवं प्रज्ञा मेडिकल स्टोर को भी औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किये गए हैं। 

निरीक्षण के दौरान उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, दुकानों पर फार्मसिस्ट एवं सक्षम व्यक्ति की उपलब्धता, दुकानों की साफ सफाई, एक्सपाइरी दवाओं के लिए उचित व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर एवं पशुओं के लिए उपयोगी दवाओं को अलग से रखने की व्यवस्था, फ्रिज में संधारित की जाने वाली औषधियों का रख रखाव, बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं किए जाने एवं औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख का संधारण नियमानुसार रखने संबंधी दिशा निर्देश दिए।
नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>

ग्रीनट्रैक्स इंफ्रा ने नोएडा छोड़ मालनपुर में स्थापित किया संयंत्र

औद्योगिक संवर्धन नीति और बेहतर कनेक्टिविटी ने किया आकर्षित

इकाई में 30 स्थानीय व्यक्तियों को मिला रोजगार

मध्यप्रदेश शासन की उद्योग-अनुकूल नीतियों का परिणाम है कि अब मेट्रो शहरों की कंपनियां मध्यप्रदेश का रुख कर रही हैं। ग्रीनट्रैक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड इस प्रेरक परिवर्तन का शानदार उदाहरण है। वर्ष 2025 में शुरू हुई यह कंपनी पहले नोएडा में संचालित होती थी, जहां लगभग 9 लाख रुपये प्रति माह केवल भूखंड किराए पर व्यय होता था। मध्यप्रदेश की औद्योगिक संवर्धन नीति 2025 से प्रभावित होकर कंपनी ने नोएडा छोड़कर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में निवेश का निर्णय लिया। कंपनी को मालनपुर में रीसेल विकल्प के तहत 99 वर्षों की लीज पर रियायती दर पर भूखंड आवंटित हुआ है, जिससे कंपनी को प्रतिवर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक की बचत हो रही है।  

ग्रीनट्रैक्स इंफ्रा द्वारा ध्वनि अवरोधक और सड़क सुरक्षा उत्पादों जैसे गार्ड रेल, क्रैश बैरियर्स, डीलिनिएटर्स, रोड साइनेज और ट्रैफिक सेफ्टी उत्पादों का निर्माण किया जाता है। वर्तमान में कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 25 करोड़ रुपये है और संयंत्र में 30 स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। भविष्य में मालनपुर में ही एफएमसीजी सेक्टर में कंपनी के विस्तार की योजना है। 

प्रबंधक श्री रंजीत यादव बताते हैं कि प्रदेश की आकर्षक औद्योगिक नीति के दृष्टिगत कंपनी ने इकाई को नोएडा से मालनपुर में स्थानांतरित करने की योजना बनाई। कंपनी का क्लाइंट समूह मुख्यतः दिल्ली-एनसीआर में स्थित है लेकिन  बेहतर कनेक्टिविटी के कारण मालनपुर से दिल्ली आवागमन सुगम हुआ है, जिससे सेवाएं देने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है। कंपनी को दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर का लॉजिस्टिक्स फायदा भी मिला है। श्री यादव ने बताया कि नोएडा की कई अन्य कंपनियां भी मध्यप्रदेश में संयंत्र स्थापित करने के लिए उनसे पूछताछ कर रही हैं। 

प्रबंधक श्री यादव ग्रीनट्रैक्स की इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित एमपीआईडीसी के अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं, जिन्होंने प्रदेश में निवेश और विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया और हर कदम पर सहयोग दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Industry Policy & Investment Promotion Department
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सघन जागरूकता अभियान 3.0 कार्यक्रम हुआ आयोजित

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के सहयोग से संस्था में सघन जागरूकता अभियान 3.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम संस्था में विकास चतुर्वेदी सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र प्रोग्राम मेनेजर के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को एचआईवी/एचटीआई/ एचईपी-बी एवं सी और टीबी एचआईवी एक्ट 2017 टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया और सेल्फ रिस्क असेसमेंट के बारे में भी जानकारी दी गई। 

साथ ही छात्र एवं छात्राओं को एचआईवी की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें संस्था के प्राचार्य सहित श्री सुधीर शर्मा, श्री बृजेन्द्र बाजपेई, श्री शैलेन्द्र गोयल, श्रीमती रितु परिहार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
गोहद, मौ एवं लहार में हुआ ऑंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का किया वितरण

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ऑंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज परियोजना गोहद, मौ एवं लहार में किया गया। ऑंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत परियोजना अंतर्गत ऑंगनबाडी केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। क्षेत्र अंतर्गत लाभार्थी बच्चें एवं उनके परिजन तथा सामान्य जन समुदाय उपस्थित रहे।

आज के कार्यक्रम में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया, साथ ही बच्चों के द्वारा पेंटिंग की गई। ऑंगनबाडी केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम कराया गया तथा बच्चों के द्वारा कहानी कविताऐं सुनाई गईं। आंगन मिलन सेवा संदेश का वाचन कराया गया। 

ऑंगनबाडी केन्द्र पर स्वास्थ्य परीक्षण के तहत बच्चों एवं महिलाओं की प्राथमिक जाँच की गई एवं अंतत: विभागीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Directorate Women and Child Development, MP
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड द्वारा "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत आज शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) भिण्ड में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बड़ी संख्या में छात्र लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा छात्रों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। छात्रों को नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न ट्रेड, जैसे आईटी/आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि तथा आईटीआई में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही औद्योगिक/शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यावहारिक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

वक्ताओं ने बताया कि कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्रों को शासन की रोजगारोन्मुखी योजनाओं तथा जिला रोजगार कार्यालय की सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे और करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=Bhind nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=खुशियों_की_दास्तां nis:value=खुशियों_की_दास्तां nis:enabled=true nis:link/>

किसानों की जिंदगी आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

हर खेत, हर किसान के लिए उजाला

एक स्विच दबाकर सिंचाई कर रहे भिण्ड जिले के ग्राम आंतों के कृषक श्री रामकुमार