Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

Rahul, Rohit, Virat, Kuldeep storm, SA lose by 17 runs! #INDvSA #IndiaWins # #Ranchi #BlueArmyRoars

Raisen, Raisen | Nov 30, 2025

MORE NEWS

आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निराकरण- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा
वीसी के माध्यम से कलेक्टर ने की राजस्व प्रकरणों और योजनाओं की समीक्षा

--------
--------

 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा राजस्व प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नक्शा सुधार सहित अन्य लंबित प्रकरणों की तहसीलवार पृथक-पृथक जानकारी लेते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सीएम हेल्पलाईन की निराकरण की प्रगति की भी समीक्षा कर अधिकारियों को संतुष्टिपूर्वक और त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।   
 बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबल योजना और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने को निर्देशित किया कि वे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाएं और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। पेयजल वितरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीएचई, नगरीय निकाय और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की समस्या मिलने पर तत्काल निराकृत कराएं। नागरिकों को साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी प्रकार एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों को आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जलभराव और बाढ़ संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम और अधिकारियों से कहा कि  जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और वास्तविकता के आधार पर शीघ्रता से निराकरण कराएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निराकरण- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा वीसी के माध्यम से कलेक्टर ने की राजस्व प्रकरणों और योजनाओं की समीक्षा -------- -------- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा राजस्व प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नक्शा सुधार सहित अन्य लंबित प्रकरणों की तहसीलवार पृथक-पृथक जानकारी लेते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सीएम हेल्पलाईन की निराकरण की प्रगति की भी समीक्षा कर अधिकारियों को संतुष्टिपूर्वक और त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबल योजना और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने को निर्देशित किया कि वे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाएं और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। पेयजल वितरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीएचई, नगरीय निकाय और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की समस्या मिलने पर तत्काल निराकृत कराएं। नागरिकों को साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी प्रकार एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों को आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जलभराव और बाढ़ संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम और अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और वास्तविकता के आधार पर शीघ्रता से निराकरण कराएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर सिलवानी में मेरा युवा भारत द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन

--------
--------

 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत जिला रायसेन द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर सिलवानी में साइक्लोथॉन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ्य जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा साइकिल रैली के माध्यम से फिटनेस और हरित पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मेरा युवा भारत रायसेन की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती मोनिका चौधरी तथा युवा उपस्थित रहे।
 अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि साईकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करने तथा फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, सक्रिय एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा विश्व साइकिल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

विश्व साइकिल दिवस पर सिलवानी में मेरा युवा भारत द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन -------- -------- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत जिला रायसेन द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर सिलवानी में साइक्लोथॉन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ्य जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा साइकिल रैली के माध्यम से फिटनेस और हरित पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मेरा युवा भारत रायसेन की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती मोनिका चौधरी तथा युवा उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि साईकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करने तथा फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, सक्रिय एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा विश्व साइकिल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

खेल स्वस्थ रहने व व्यक्ति विकास में सहायक - विधायक डॉ  चौधरी
31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

–––
–––

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर  मुख्य अतिथि विधायक डॉ चौधरी ने खेलों में रायसेन के खिलाड़ियों की उपब्धियों को सराहा। उन्होंने खेल विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समर कैंप “आरोह-2026”  के माध्यम से रायसेन जिले के युवाओं को मोबाईल व नशे से दूर रखकर ग्रीष्म अवकाश का सदुपयोग कराया।
 खेल और युवा कल्याण विभाग, रायसेन के द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रषिक्षण षिविर आरोह का आयोजन रायसेन जिले में 20 स्थानों पर किया गया। उक्त प्रषिक्षण  षिविर के अन्तर्गत दिनांक 1 मई से 02 जून 2026 तक जिले के प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन किया गया,  जिसका समापन दिनांक 02-06-2026 को खेल परिसर रायसेन में किया गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर विधायक डाँ. प्रभुराम चौधरी, जिला विकास समिति सदस्य श्री जमुना सेन एवं विधायक प्रतिनिधि श्री ब्रजेश चतुर्वेदी, जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी,  श्री प्रियंक शिंदे, श्री मनीष मिश्रा, श्री भानू प्रताप सिंह, श्री अंकित कुशवाहा उपस्थित थे । 
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा खेल के तकनीक, नियम एवं मानसिक एवं शारीरिक विकास पर केन्द्रित कर प्रशिक्षण दिया । ग्रीष्म कालीन शिविर के दौरान सप्ताह में एक दिवस में “सामाजिक जागरूकता, सोसायटी इंगेजमेन्ट, फैमिली इंगेजमेंट, फिट इंडिया मूवमेट, सनडे आन साईकिल, फिटनेस टेस्ट, व्यक्तित्व विकास”, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ संचालित की गई। ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर मे सातों विकासखण्डों एवं रायसेन में कुल 1733 खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में तकनीकि एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

खेल स्वस्थ रहने व व्यक्ति विकास में सहायक - विधायक डॉ चौधरी 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन ––– ––– ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ चौधरी ने खेलों में रायसेन के खिलाड़ियों की उपब्धियों को सराहा। उन्होंने खेल विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समर कैंप “आरोह-2026” के माध्यम से रायसेन जिले के युवाओं को मोबाईल व नशे से दूर रखकर ग्रीष्म अवकाश का सदुपयोग कराया। खेल और युवा कल्याण विभाग, रायसेन के द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रषिक्षण षिविर आरोह का आयोजन रायसेन जिले में 20 स्थानों पर किया गया। उक्त प्रषिक्षण षिविर के अन्तर्गत दिनांक 1 मई से 02 जून 2026 तक जिले के प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका समापन दिनांक 02-06-2026 को खेल परिसर रायसेन में किया गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर विधायक डाँ. प्रभुराम चौधरी, जिला विकास समिति सदस्य श्री जमुना सेन एवं विधायक प्रतिनिधि श्री ब्रजेश चतुर्वेदी, जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, श्री प्रियंक शिंदे, श्री मनीष मिश्रा, श्री भानू प्रताप सिंह, श्री अंकित कुशवाहा उपस्थित थे । ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा खेल के तकनीक, नियम एवं मानसिक एवं शारीरिक विकास पर केन्द्रित कर प्रशिक्षण दिया । ग्रीष्म कालीन शिविर के दौरान सप्ताह में एक दिवस में “सामाजिक जागरूकता, सोसायटी इंगेजमेन्ट, फैमिली इंगेजमेंट, फिट इंडिया मूवमेट, सनडे आन साईकिल, फिटनेस टेस्ट, व्यक्तित्व विकास”, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ संचालित की गई। ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर मे सातों विकासखण्डों एवं रायसेन में कुल 1733 खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में तकनीकि एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष,  श्रृद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत
गंदन मॉनेस्ट्री में 9 जून तक होंगे सार्वजनिक दर्शन, प्रदेश के बौद्ध स्थलों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

------
------

 असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों, अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से मंगोलिया लेकर पहुंचे। मंगोलिया पहुंचने पर हवाई अड्डे पर मंगोलिया के शिक्षा मंत्री एल.एंख-अमगलान तथा गंडनतेगचेनलिंग मठ के मुख्य महंत खाम्बा नोमुन खान गेशे ल्हारम्पा डी. जावज़ानदोरज ने उनका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। पवित्र अवशेषों के यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से नमन कर अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री आचार्य के साथ अपर मुख्य सचिव संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और सामान्य प्रशासन श्री शिव शेखर शुक्ला, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ, भारत एवं श्रीलंका के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहा। समारोह में मंगोलिया के विभिन्न प्रमुख मठों के महंत, अनेक बौद्ध भिक्षु तथा मंगोलिया के पूर्व (तीसरे) राष्ट्रपति श्री नामबारिन एंखबयार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गंदन मॉनेस्ट्री में इन पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन 9 जून 2026 तक

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर सांची स्तूप में संरक्षित भगवान बुद्ध के परम शिष्यों अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को सार्वजनिक दर्शन के लिए मंगोलिया भेजा गया है। गंदन मॉनेस्ट्री में इन पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन 9 जून 2026 तक किया जाएगा, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर प्राप्त होगा।यह पहल केवल आध्यात्मिक महत्व तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और मंगोलिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगी।

राज्य के बौद्ध पर्यटन स्थलों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

 इस ऐतिहासिक पहल से भारत के बौद्ध तीर्थ सर्किट, विशेषकर सांची जैसे विश्वप्रसिद्ध स्थलों के प्रति अंतर्राष्ट्रीय आकर्षण बढ़ेगा। मध्यप्रदेश के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे राज्य के बौद्ध पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी तथा विदेशी पर्यटकों की संख्या, प्रवास अवधि और सांस्कृतिक सहभागिता में वृद्धि होगी। साथ ही यह पहल दोनों देशों के मठों, सांस्कृतिक संस्थानों और संग्रहालयों के बीच दीर्घकालिक सहयोग के नए द्वार खोलेगी। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची स्तूप विश्व के सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों में से एक है। यहां संरक्षित पवित्र अवशेषों को भगवान बुद्ध के प्रतीक स्वरूप अत्यंत श्रद्धा और पूजनीय भाव से देखा जाता है। भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्य सारिपुत्र और मौद्गल्यायन बौद्ध संघ के ‘अग्र युग्म’ माने जाते हैं। सारिपुत्र प्रज्ञा और ज्ञान के लिए तथा मौद्गल्यायन अपनी आध्यात्मिक एवं अलौकिक सिद्धियों के लिए विख्यात थे। दोनों ने बौध धम्म के प्रचार-प्रसार में अमूल्य योगदान दिया और उनकी शिक्षाएँ आज भी बौद्ध दर्शन एवं साधना परंपरा का महत्वपूर्ण आधार हैं।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Culture, Madhya Pradesh Bhopal Commissioner

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष, श्रृद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत गंदन मॉनेस्ट्री में 9 जून तक होंगे सार्वजनिक दर्शन, प्रदेश के बौद्ध स्थलों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान ------ ------ असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों, अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से मंगोलिया लेकर पहुंचे। मंगोलिया पहुंचने पर हवाई अड्डे पर मंगोलिया के शिक्षा मंत्री एल.एंख-अमगलान तथा गंडनतेगचेनलिंग मठ के मुख्य महंत खाम्बा नोमुन खान गेशे ल्हारम्पा डी. जावज़ानदोरज ने उनका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। पवित्र अवशेषों के यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से नमन कर अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री आचार्य के साथ अपर मुख्य सचिव संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और सामान्य प्रशासन श्री शिव शेखर शुक्ला, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ, भारत एवं श्रीलंका के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहा। समारोह में मंगोलिया के विभिन्न प्रमुख मठों के महंत, अनेक बौद्ध भिक्षु तथा मंगोलिया के पूर्व (तीसरे) राष्ट्रपति श्री नामबारिन एंखबयार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। गंदन मॉनेस्ट्री में इन पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन 9 जून 2026 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर सांची स्तूप में संरक्षित भगवान बुद्ध के परम शिष्यों अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को सार्वजनिक दर्शन के लिए मंगोलिया भेजा गया है। गंदन मॉनेस्ट्री में इन पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन 9 जून 2026 तक किया जाएगा, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर प्राप्त होगा।यह पहल केवल आध्यात्मिक महत्व तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और मंगोलिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगी। राज्य के बौद्ध पर्यटन स्थलों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान इस ऐतिहासिक पहल से भारत के बौद्ध तीर्थ सर्किट, विशेषकर सांची जैसे विश्वप्रसिद्ध स्थलों के प्रति अंतर्राष्ट्रीय आकर्षण बढ़ेगा। मध्यप्रदेश के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे राज्य के बौद्ध पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी तथा विदेशी पर्यटकों की संख्या, प्रवास अवधि और सांस्कृतिक सहभागिता में वृद्धि होगी। साथ ही यह पहल दोनों देशों के मठों, सांस्कृतिक संस्थानों और संग्रहालयों के बीच दीर्घकालिक सहयोग के नए द्वार खोलेगी। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची स्तूप विश्व के सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों में से एक है। यहां संरक्षित पवित्र अवशेषों को भगवान बुद्ध के प्रतीक स्वरूप अत्यंत श्रद्धा और पूजनीय भाव से देखा जाता है। भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्य सारिपुत्र और मौद्गल्यायन बौद्ध संघ के ‘अग्र युग्म’ माने जाते हैं। सारिपुत्र प्रज्ञा और ज्ञान के लिए तथा मौद्गल्यायन अपनी आध्यात्मिक एवं अलौकिक सिद्धियों के लिए विख्यात थे। दोनों ने बौध धम्म के प्रचार-प्रसार में अमूल्य योगदान दिया और उनकी शिक्षाएँ आज भी बौद्ध दर्शन एवं साधना परंपरा का महत्वपूर्ण आधार हैं। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Culture, Madhya Pradesh Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याओं का किया निराकरण

------
------

 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में आए आवेदकों से उनकी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक  शीघ्रता से निराकरण किया जाए। आमजन को अपनी समस्या के समाधान हेतु परेशान ना होना पड़े। जनसुनवाई में लगभग 137 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जनसुनवाई में उपस्थित रहे। 
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याओं का किया निराकरण ------ ------ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में आए आवेदकों से उनकी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक शीघ्रता से निराकरण किया जाए। आमजन को अपनी समस्या के समाधान हेतु परेशान ना होना पड़े। जनसुनवाई में लगभग 137 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जनसुनवाई में उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026