कोरबा जिले के ग्राम बंदरकोना में 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाला प्रथम वर्ष दशहरा महोत्सव कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
नव युवक दशहरा समिति बंदरकोना द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चक्रवात और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में लोकप्रिय गायिका आरस साहू सहित अतिथियों के शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित था। समिति ने समस्त ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
समिति के अनुसार, कार्यक्रम की अगली तारीख की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
फिलहाल मौसम की आशंका के चलते दशहरा महोत्सव का इंतजार बढ़ गया है।
#korba #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #banderkona#bundeli
Korba, Korba | Oct 28, 2026