कोरबा में बच्चियों की सुरक्षा और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आवाज़ बुलंद की है। संगठन की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बच्चियों के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच, नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और स्कूल-कॉलेजों में बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने जैसे मुद्दे उठाए गए।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इन मांगों पर क्या कार्रवाई करता है और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कौन से ठोस कदम उठाए जाते हैं।
#korba #korbabajrangdal #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #viral
Korba, Korba | Oct 28, 2026