नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजन में संस्कृति और परंपराओं की दुहाई देने वालों से अब एक सवाल है—क्या संस्कृति की मर्यादा केवल गरबा तक ही सीमित है?
शहीद भगत सिंह कॉलोनी, एसईसीएल कोरबा स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के आमंत्रण पत्र में 25 अक्टूबर 2026 को रात 8 बजे से ‘छत्तीसगढ़ स्टार नितिन दुबे स्टार नाइट’ के आयोजन का उल्लेख है।
अब सवाल यह उठता है कि जब नवरात्रि में गरबा को लेकर संस्कृति और संस्कारों की बातें की जाती हैं, तो ऐसे आयोजनों के संदर्भ में वही मापदंड क्यों नहीं अपनाए जाते?
आखिर संस्कृति की बात करने वालों का नजरिया हर आयोजन के लिए एक जैसा क्यों नहीं होना चाहिए?
#korba #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #viral
Korba, Korba | Oct 28, 2026