कोरबा में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान और SIR को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक बैठक आयोजित की। टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में आगामी जनजागरण कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि 30 अक्टूबर को शाम 4 बजे कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से घंटाघर चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। साथ ही SIR को लेकर जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला और महापौर संजू देवी राजपूत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर SIR की प्रक्रिया की जानकारी देने और निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
#korba #chhattisgarhupdate24 #bhajpaalpsankhyakmorcha #viral #gopalmodi
Korba, Korba | Oct 28, 2026