उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक श्री मणिमहेश यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव, राधाष्टमी का पावन शाही स्नान पूरी धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया है। कड़ाके की ठंड और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बावजूद, समुद्र तल से 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र डल झील में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मान्यता के अनुसार, संचुई के शिव गुरु (चेलों) द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पवित्र डल झील को पार करने यानी 'डल तोड़ने' की विशेष रस्म निभाई गई। इस मुख्य अनुष्ठान के पूरा होते ही शुभ मुहूर्त में शाही स्नान की शुरुआत हुई। इस दौरान पूरा डल परिसर और कैलाश घाटी भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी और हजारों श्रद्धालुओं ने ठंडे पानी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #ChambaHimachal #Manimahesh