देहरादून में सनसनीखेज वारदात: पति पर पत्नी की गोली मारकर हत्या का आरोप
देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय काजल की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि काजल के पति धीरज पंवार ने ही उसके सिर में गोली मारी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पति ने खुद पुलिस को सूचना दी और मौके से फरार हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच काजल के पिता की संपत्ति को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
#Dehradun #Clementown CrimeNews DehradunNews UttarakhandNews BreakingNews