🚨#ब्रेकिंग मोहब्बेवाला में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर दून पुलिस सख्त
मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर दून पुलिस ने एनएचएआई को दोबारा लिखित नोटिस भेजा है। पुलिस ने हादसों की रोकथाम के लिए अब तक किए गए इंतजामों और आगे की कार्ययोजना पर जवाब मांगा है।
पुलिस ने एनएचएआई को तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने के निर्देश दिए हैं। जवाब नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
रविवार को मोहब्बेवाला में हुए ट्रक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं।
जया बलोनी, एसपी ग्रामीण/प्रभारी एसपी ट्रैफिक , देहरादून
Dehradun, Dehradun | Sep 21, 2026