देहरादून जू में खड़ी कार में अचानक भड़की भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू।
स्थानीय मालसी डियर पार्क परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दोपहर लगभग 3:00 बजे पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन धूं-धूं कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मुस्तैदी दिखाते हुए दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Malsidearpark #DehradunZoo