टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज 37वें दिन में प्रवेश कर गया है। 16 अगस्त से निरंतर जारी इस आंदोलन के तहत समिति द्वारा 11 सितंबर से शुरू किया गया क्रमिक अनशन भी लगातार चल रहा है। आज जामा मस्जिद इन्तजामिया कमेटी टिहरी और अल्पसंख्यक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन पर बैठकर सरकार से जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करने की मांग दोहराई।
इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मुख्य सत्याग्रहियों में शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, सरताज अली, नसीम रवान, इमरान रवान, बाबू हसन, सज्जाद बक्श, बशीर अहमद (पूर्व सभासद), जितेन्द्र सिंह रावत, आसिफ रवान, अब्दुल कलीम और इशरार अहमद सहित कई लोग पूरी मजबूती से सत्याग्रह में डटे हुए हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Tihri #viralvideo #Congress