झड़ीपानी में उत्तर रेलवे और भूमिधरों के बीच विवाद फिर गरमाया
मसूरी | झड़ीपानी
झड़ीपानी क्षेत्र में उत्तर रेलवे और स्थानीय भूमिधरों के बीच भूमि विवाद एक बार फिर सामने आया है। उत्तर रेलवे के अधिकारी भारी पुलिस बल और रेलवे पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और 32 लोगों को 15 दिनों के भीतर भूमि खाली करने का नोटिस थमाया।
स्थानीय लोगों ने रेलवे पर बार-बार नोटिस देकर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पास भूमि की रजिस्ट्री, म्यूटेशन सहित बिजली-पानी के दस्तावेज मौजूद हैं।
वहीं, उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर आशु शर्मा के मुताबिक, पूर्व में लोगों को अपने दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दस्तावेज संबंधित अधिकारी की अदालत में पेश नहीं किए गए। इसके बाद 32 लोगों को भूमि खाली करने के निर्देश जारी किए गए।
स्थानीय निवासी मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कहते हुए रेलवे की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे है�