Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

जनता ने दो बार नकारा, अब चुनावी साजिश के तहत लगाए जा रहे झूठे घोटाले का आरोप" — मुखिया अनिल शर्मा का पलटवार गया जिले के कोरमथु पंचायत के मुखिया अनिल शर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद, भ्रामक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति दो बार पंचायत चुनाव लड़ चुका है और दोनों बार जनता ने उसे नकार दिया। चुनाव आते ही इस तरह के निराधार आरोप लगाना उसकी पुरानी आदत बन चुकी है। मुखिया अनिल शर्मा ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों ने उनके पूरे परिवार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज कराए, लेकिन किसी भी मामले में आरोप सिद्ध नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश मामलों का निष्पादन हो चुका है और अदालत में उनके खिलाफ कोई भी गंभीर आरोप साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ छेड़खानी, पोक्सो, गोलीबारी और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए, लेकिन सभी आरोप न्यायालय में टिक नहीं सके। मनरेगा में कथित घोटाले के आरोपों पर सफाई देते हुए मुखिया ने कहा कि मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में मुखिया की भूमिका सीमित होती है। योजना की तकनीकी स्वीकृति, मापी, भुगतान और निगरानी की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों, पंचायत रोजगार सेवक एवं अन्य संबंधित कर्मियों की होती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है, इसलिए घोटाले के आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक हैं। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #latestnewsgaya #Crime #गया_हो #जनप्रतिनिधि District Administration, GAYA Samrat Choudhary Tejashwi Yadav Jitan Ram Manjhi GAYA Police

जनता ने दो बार नकारा, अब चुनावी साजिश के तहत लगाए जा रहे झूठे घोटाले का आरोप" — मुखिया अनिल शर्मा का पलटवार गया जिले के कोरमथु पंचायत के मुखिया अनिल शर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद, भ्रामक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति दो बार पंचायत चुनाव लड़ चुका है और दोनों बार जनता ने उसे नकार दिया। चुनाव आते ही इस तरह के निराधार आरोप लगाना उसकी पुरानी आदत बन चुकी है। मुखिया अनिल शर्मा ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों ने उनके पूरे परिवार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज कराए, लेकिन किसी भी मामले में आरोप सिद्ध नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश मामलों का निष्पादन हो चुका है और अदालत में उनके खिलाफ कोई भी गंभीर आरोप साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ छेड़खानी, पोक्सो, गोलीबारी और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए, लेकिन सभी आरोप न्यायालय में टिक नहीं सके। मनरेगा में कथित घोटाले के आरोपों पर सफाई देते हुए मुखिया ने कहा कि मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में मुखिया की भूमिका सीमित होती है। योजना की तकनीकी स्वीकृति, मापी, भुगतान और निगरानी की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों, पंचायत रोजगार सेवक एवं अन्य संबंधित कर्मियों की होती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है, इसलिए घोटाले के आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक हैं। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #latestnewsgaya #Crime #गया_हो #जनप्रतिनिधि District Administration, GAYA Samrat Choudhary Tejashwi Yadav Jitan Ram Manjhi GAYA Police - Gaya Town CD Block News