दमोह: सरखड़ी के पास शादी से लौट रहे 3 युवकों पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 5, 2025 दमोह देहात थाना अंतर्गत आने वाले रामनाथ पिपरिया के बाईक सवार 3 युवकों के साथ लुहर्रा से लौटते वक्त सरखड़ी के पास आज गुरुवार रात 8 बजे 3 से अधिक लोगों द्वारा पुराने विवाद के चलते मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद रामनाथ पिपरिया निवासी घायल गोवर्धन पटेल, आशीष पटेल, रामस्वरूप पटेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।