अमरिया: न्यूरिया क्षेत्र में खेत पर परिवार के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप
न्यूरिया क्षेत्र से बड़ी खबर है, जहां खेत में फसल बोने पहुंचे परिवार के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। पीड़ित बलवान सिंह ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक घटना 18 सितंबर की है, जब परिवार खेत में फसल बोने गया था।