कसरावद: नावडाटौडी नर्मदा तट पर 21 वर्षों से जारी है प्रतिदिन श्रृंगार की परंपरा, श्रद्धालुओं ने लगाया छप्पन भोग
श्रावण मास में नर्मदा तट स्थित प्राचीन श्री शालीवाहन शिव मंदिर में भगवान शिव का बाबा महाकाल स्वरूप में भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महाकाल स्वरूप में सजे भगवान शिव के दर्शन कर भक्तों ने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्री शालीवाहन मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रावण