सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में आज एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की रूपरेखा निर्धारित करने के साथ एसडीएम श्रीमती मिश्रा द्वारा अस्पताल की कोल्ड चौन एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने, व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा अभियान की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया ताकि जिले में अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah