युवा संगम/रोजगार मेले में 69 अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में जिले के वेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन टीकमगढ के सहयोग से आज शा० पी०जी०कॉलेज, टैगोर हॉल, कुण्डेश्वर रोड टीकमगढ में युवा संगम/रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में 4 कंपनियों वर्धमान फेवरिक प्रा.लिमि. बुधनी सीहोर, एस.आई.एस. सिक्योरिटी इण्डिया लिमि. अनूपपुर मध्यप्रदेश, पुखराज हैल्थकेयर झॉसी एवं संशूर अष्टि इण्डिया प्रा. लिमि. छतरपुर के एच.आर./प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। युवा संगम मेले में 155 अभ्यर्थी उपस्थित हुये जिनमें से 69 अभ्यर्थियों का प्रा. चयन किया गया।
कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी एवं शा०आई०टी०आई० प्राचार्य श्री विजय प्रताप सिंह एवं आई.टी.आई. अप्रेंटिसशिप प्रभारी श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा एवं पी.जी. कॉलेज प्राचार्य श्री के.सी.जैन, तथा उद्योग एवं व्यापार केन्द्र टीकमगढ़ से मेनेजर विश्वम्भर पटेल आदि अधिकारीगढ़ उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah