हाई स्कूल हजूरीनगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एनटीसीपी नोडल अधिकारी डॉ विनय कुमार सोनी ने दिया तंबाकू मुक्त विद्यालय का संदेश
---
समाजसेवी संस्था ग्रामीण स्वावलम्बन समिति द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधक दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय हाई स्कूल हजूरीनगर में तंबाकू एवं नशा मुक्ति विषय पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ, ग्राम की महिलाएँ, बाल पंचायत के बालक एवं बालिकाएँ तथा स्थानीय नागरिकों सहित 62 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत नोडल अधिकारी डॉ. विनय कुमार सोनी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही कोटपा अधिनियम, 2003 (ब्व्ज्च्। ।बज, 2003) के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराते हुए बताया गया कि शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय एवं प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी एवं दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है। इसके साथ ही हाई स्कूल के शिक्षकों से संवाद कर शाला परिसर में तम्बाकू का सेवन करने वाले शिक्षकों की जानकारी ली गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये।
संकेत नाईक कार्यक्रम समन्वयक के द्वारा संस्थागत परिचय देते हुए तंबाकू एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों की बीमारियों का प्रमुख कारण है। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु तंबाकू सेवन के कारण होती है। प्रतिदिन लगभग 3500 लोग तंबाकू जनित बीमारियों से अपनी जान गंवा देते हैं। चिंता का विषय है कि प्रतिदिन लगभग 5500 युवा तंबाकू सेवन की आदत सीख रहे हैं। तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय प्रतिबंधित है।
प्राचार्य श्री आरिफ मंसूरी द्वारा निर्णय लिया गया कि तंबाकू मुक्त शिक्षण परिसर अभियान के अंतर्गत विद्यालय में नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक करने हेतु पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास तंबाकू निषेध संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए शिक्षण परिसर को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं कार्यवाहियां की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी के द्वारा शपथ लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर हाई स्कूल से मेघा खरे, गीता जैन, शाहजहां बेगम, एवं समिति की ओर जिला समन्वयक देवेन्द्र, साबिर खान, लक्ष्मण, करन, रवि, बलराम उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah
1 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026