गढ़ी: नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़ी में टीएड़ी मंत्री और गढ़ी विधायक मीणा ने किया रोड शो
परतापुर -गढ़ी मे नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है।बुधवार शाम 4बजे मिली जानकारी अनुसार भाजपा का रोड शो के तहत प्रचार किया गया।टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा के मुख्य आतिथ्य मे परतापुर -गढ़ी मे रोड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा की सभी वार्डों के वार्ड प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।