सिरसागंज: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर फिरोजाबाद पुलिस ने किया विशेष अभियान, जागरूक किया गया
फिरोजाबाद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गुरुवार को छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।