गोद लिए गए ग्राम चिमटीपुर में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित
=================
राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरु डॉ. इंद्र प्रसाद त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज श्री रामेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं श्री किशोर राठौर की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम चिमटीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्राम सरपंच एवं ग्रामवासियों के साथ राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा एवं नवगठित समिति पातालकोट जनजाति विकास समिति चिमटीपुर के संयुक्त तत्वावधान में बालक आश्रम चिमटीपुर में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि ग्राम में सिकल सेल एनीमिया शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, नशा मुक्त गांव बनाने के लिए जनजागरण अभियान, खेलकूद गतिविधियां आदि आयोजित की जाएंगी। बैठक में बताया गया कि चिकित्सा शिविर एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन संभावित रूप से दिसंबर-जनवरी माह में किया जाएगा। इसकी आगामी बैठक दशहरा और दीपावली के बीच आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरु प्रो.त्रिपाठी, शासकीय पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ. अनिल जैन, प्राध्यापक राजमाता कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा प्रो. सीताराम शर्मा, श्री रामेश्वर पटेल, श्री किशोर राठौर, अमरवाड़ा के श्री गौरी शंकर, शासकीय महाविद्यालय तामिया प्रो.विजय सिंह सिरसाम, पर्यावरणविद श्री पवन श्रीवास्तव, दमुआ के श्री जीवन राकेशिया, ग्राम सरपंच श्री रमेश चलतिया, श्री रूपलाल, तामिया के श्री अनूप केचे, छिंदवाड़ा के श्री मिथलेश यादव, पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh