पटियाली: टिमरुआ गांव में प्रधानी चुनाव की तैयारी से नाराज चचेरे भाइयों ने राजीव के साथ की मारपीट, चार पर आरोप
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम टिमरुआ खुर्द में मंगलवार को चार चचेरे भाइयों ने राजीव कुमार को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, वह अपने घेर में सो रहे थे, तभी आरोपियों ने हमला कर दिया। राजीव का आरोप है कि वह प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे आरोपी नाराज हैं। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।