कटनी अमीरगंज में अवैध वसूली को लेकर एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से हमला कर 52 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले का तीसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। मारपीट का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।