सागर में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत के बाद अब हरदा पुलिस भी अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान करीब 50 किलो महुआ लहान और शराब बनाने में उपयोग होने वाले ड्रम, हांडी सहित अन्य सामग्री को नष्ट किया गया। पुलिस ने कुल 15 लीटर अवैध शराब भी जब्त की है।