कटनी के बरही वन परिक्षेत्र से लगे ग्राम केवलारी में बाघ के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गांव के पास बाघ दिखाई देने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। बाघ के मूवमेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना के बाद वन अमला सक्रिय हो गया है और मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी है।