हरदा में चर्चित श्री बालाजी पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक 3 में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। स्कूल प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि दीपक सारण द्वारा बस में आग लगाई गई है। प्रबंधन के अनुसार, इससे पहले स्कूल परिसर में हंगामे के दौरान शिक्षकों को स्कूल बस में आग लगाने की धमकी भी दी गई थी, जिसकी लिखित सूचना पुलिस को दी गई थी।
स्कूल प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह और आरोपी की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दीपक सारणने कहा कि मैं ही बच्चों के साथ में स्कूल में मारपीट हुई स्कूल प्रबंधक अभी तक सीसीटीवी नहीं दिया वह गलत प्रकार से लगातार आरोप लगाया है,
Huzur, Bhopal | Sep 10, 2026