कटनी के रीठी थाना पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पांच साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी रूलबाबू पारधी को पुलिस ने इटारसी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था, लेकिन साइबर इनपुट और सूचना के आधार पर पुलिस ने इटारसी में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।