Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

MORE NEWS

भदन्त महेन्द्र थेरो ने किया श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ

जय चौबे बोले— जिले को ऐसे आधुनिक एवं स्वच्छ प्रतिष्ठानों की जरूरत, केडी यादव ने कहा— गुणवत्ता और विश्वास ही व्यवसाय की सबसे बड़ी पहचान

संतकबीरनगर/खलीलाबाद। शहर के मेहदावल रोड स्थित श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार, कुशीनगर के मुख्य अतिथि भदन्त महेन्द्र थेरो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और मंगलकामनाओं से सराबोर रहा।मुख्य अतिथि भदन्त महेन्द्र थेरो ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता केवल आर्थिक लाभ से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी, ईमानदारी, स्वच्छता और गुणवत्ता से तय होती है। उन्होंने कहा कि यदि व्यवसाय में ग्राहकों का विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता हो तो वह प्रतिष्ठान लंबे समय तक समाज की सेवा करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित करता है। उन्होंने संचालक से गुणवत्ता बनाए रखने और ग्राहकों की अपेक्षाओं पर हमेशा खरा उतरने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि एवं खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण 'जय चौबे' ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आधुनिक एवं स्वच्छ प्रतिष्ठानों की जनपद को आवश्यकता है, जहां लोगों को बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट अपनी उत्कृष्ट सेवा और स्वाद के बल पर जल्द ही जिले के प्रमुख प्रतिष्ठानों में शामिल होगा।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के बढ़ते दौर में ऐसे प्रतिष्ठान समाज के लिए मिसाल हैं, जो शुद्धता, गुणवत्ता और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पूंजी होता है और गुणवत्ता के बल पर ही स्थायी पहचान बनाई जा सकती है।धनघटा के विधायक गणेश सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर संचालक को शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठानों का सदैव स्वागत किया जाना चाहिए। वहीं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की ओर से उनके प्रतिनिधि बगेश तिवारी अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।कल्पित हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सोनी सिंह ने भी समारोह में पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और गुणवत्ता का सीधा संबंध लोगों के स्वास्थ्य से है, इसलिए खाद्य प्रतिष्ठानों को इन दोनों मानकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
प्रतिष्ठान के संचालक श्याम लाल यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि ग्राहकों का विश्वास अर्जित करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में मिठाइयों, नाश्ते एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा उचित मूल्य पर बेहतरीन स्वाद उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति उत्कृष्ट गुणवत्ता का लाभ उठा सके।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को मिठाइयां वितरित की गईं।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुबोध यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ समाजसेवी सत्येंद्र राय, गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट गुणवत्ता, स्वाद, स्वच्छता और उत्कृष्ट सेवा के दम पर खलीलाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे संतकबीरनगर जनपद में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

भदन्त महेन्द्र थेरो ने किया श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ जय चौबे बोले— जिले को ऐसे आधुनिक एवं स्वच्छ प्रतिष्ठानों की जरूरत, केडी यादव ने कहा— गुणवत्ता और विश्वास ही व्यवसाय की सबसे बड़ी पहचान संतकबीरनगर/खलीलाबाद। शहर के मेहदावल रोड स्थित श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार, कुशीनगर के मुख्य अतिथि भदन्त महेन्द्र थेरो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और मंगलकामनाओं से सराबोर रहा।मुख्य अतिथि भदन्त महेन्द्र थेरो ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता केवल आर्थिक लाभ से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी, ईमानदारी, स्वच्छता और गुणवत्ता से तय होती है। उन्होंने कहा कि यदि व्यवसाय में ग्राहकों का विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता हो तो वह प्रतिष्ठान लंबे समय तक समाज की सेवा करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित करता है। उन्होंने संचालक से गुणवत्ता बनाए रखने और ग्राहकों की अपेक्षाओं पर हमेशा खरा उतरने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि एवं खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण 'जय चौबे' ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आधुनिक एवं स्वच्छ प्रतिष्ठानों की जनपद को आवश्यकता है, जहां लोगों को बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट अपनी उत्कृष्ट सेवा और स्वाद के बल पर जल्द ही जिले के प्रमुख प्रतिष्ठानों में शामिल होगा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के बढ़ते दौर में ऐसे प्रतिष्ठान समाज के लिए मिसाल हैं, जो शुद्धता, गुणवत्ता और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पूंजी होता है और गुणवत्ता के बल पर ही स्थायी पहचान बनाई जा सकती है।धनघटा के विधायक गणेश सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर संचालक को शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठानों का सदैव स्वागत किया जाना चाहिए। वहीं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की ओर से उनके प्रतिनिधि बगेश तिवारी अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।कल्पित हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सोनी सिंह ने भी समारोह में पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और गुणवत्ता का सीधा संबंध लोगों के स्वास्थ्य से है, इसलिए खाद्य प्रतिष्ठानों को इन दोनों मानकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रतिष्ठान के संचालक श्याम लाल यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि ग्राहकों का विश्वास अर्जित करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में मिठाइयों, नाश्ते एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा उचित मूल्य पर बेहतरीन स्वाद उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति उत्कृष्ट गुणवत्ता का लाभ उठा सके। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुबोध यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ समाजसेवी सत्येंद्र राय, गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट गुणवत्ता, स्वाद, स्वच्छता और उत्कृष्ट सेवा के दम पर खलीलाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे संतकबीरनगर जनपद में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

खलीलाबाद पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा न्यायालय

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा और महिला अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी तबरेज पुत्र नईम उर्फ भकोले के विरुद्ध पीड़िता के परिजनों ने 2 अगस्त 2026 को युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया तथा वांछित आरोपी तबरेज को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ध्रुवनरायण यादव, हेड कांस्टेबल हरिनरायन प्रसाद, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रतिक्षा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार खलीलाबाद पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा न्यायालय संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा और महिला अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी तबरेज पुत्र नईम उर्फ भकोले के विरुद्ध पीड़िता के परिजनों ने 2 अगस्त 2026 को युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया तथा वांछित आरोपी तबरेज को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ध्रुवनरायण यादव, हेड कांस्टेबल हरिनरायन प्रसाद, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रतिक्षा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026

मेहदावल बायपास पर श्याम स्वीट हाउस एवं रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, भदन्त महेंद्र थेरो ने किया उद्घाटन

स्वच्छता, गुणवत्ता और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

संतकबीरनगर। मेहदावल बायपास रोड स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल के ठीक सामने श्याम स्वीट हाउस एवं रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। रेस्टोरेंट का उद्घाटन भदन्त महेंद्र थेरो (कुशीनगर) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट के संचालक श्यामलाल यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता केडी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केडी यादव ने कहा कि रेस्टोरेंट में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि शहर में जिस स्तर की साफ-सफाई और सुविधाएं एक अच्छे रेस्टोरेंट में होनी चाहिए, यहां उसकी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से यहां आकर सेवाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

वहीं रेस्टोरेंट के संचालक श्यामलाल यादव ने बताया कि श्याम स्वीट हाउस एवं रेस्टोरेंट में हर प्रकार की ताजा मिठाइयां, स्वादिष्ट भोजन तथा ग्राहकों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और उचित सेवा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

शुभ अवसर पर सुबोध यादव, रामू यादव, राम सिंह यादव, विनोद यादव, सोनी सिंह, ओम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने रेस्टोरेंट की नई शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेहदावल बायपास पर श्याम स्वीट हाउस एवं रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, भदन्त महेंद्र थेरो ने किया उद्घाटन स्वच्छता, गुणवत्ता और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा संतकबीरनगर। मेहदावल बायपास रोड स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल के ठीक सामने श्याम स्वीट हाउस एवं रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। रेस्टोरेंट का उद्घाटन भदन्त महेंद्र थेरो (कुशीनगर) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट के संचालक श्यामलाल यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता केडी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केडी यादव ने कहा कि रेस्टोरेंट में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि शहर में जिस स्तर की साफ-सफाई और सुविधाएं एक अच्छे रेस्टोरेंट में होनी चाहिए, यहां उसकी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से यहां आकर सेवाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। वहीं रेस्टोरेंट के संचालक श्यामलाल यादव ने बताया कि श्याम स्वीट हाउस एवं रेस्टोरेंट में हर प्रकार की ताजा मिठाइयां, स्वादिष्ट भोजन तथा ग्राहकों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और उचित सेवा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शुभ अवसर पर सुबोध यादव, रामू यादव, राम सिंह यादव, विनोद यादव, सोनी सिंह, ओम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने रेस्टोरेंट की नई शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026

खलीलाबाद में नवयुवक कांवरिया संघ के जत्थे को जय चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने किया रवाना

शिवभक्ति के जयघोष के बीच अयोध्या के लिए पैदल निकले कांवरिये, सरयू जल से करेंगे बाबा भदेश्वरनाथ का जलाभिषेक
संतकबीरनगर।

 सावन मास की पावन बेला में खलीलाबाद के समय माता मंदिर परिसर में नवयुवक कांवरिया संघ के छठे कांवर यात्रा जत्थे का शुभारंभ पूर्व विधायक जय चौबे एवं नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने विधिवत फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद सभी कांवरियों ने गोला बाजार स्थित भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात शिवभक्तों का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पैदल अयोध्या के लिए रवाना हुआ। कांवरिये अयोध्या से पवित्र सरयू जल लेकर बस्ती जनपद स्थित प्रसिद्ध बाबा भदेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति अद्भुत होती है। कांवर यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, समर्पण और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त, नवयुवक कांवरिया संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा।

खलीलाबाद में नवयुवक कांवरिया संघ के जत्थे को जय चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने किया रवाना शिवभक्ति के जयघोष के बीच अयोध्या के लिए पैदल निकले कांवरिये, सरयू जल से करेंगे बाबा भदेश्वरनाथ का जलाभिषेक संतकबीरनगर। सावन मास की पावन बेला में खलीलाबाद के समय माता मंदिर परिसर में नवयुवक कांवरिया संघ के छठे कांवर यात्रा जत्थे का शुभारंभ पूर्व विधायक जय चौबे एवं नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद सभी कांवरियों ने गोला बाजार स्थित भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात शिवभक्तों का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पैदल अयोध्या के लिए रवाना हुआ। कांवरिये अयोध्या से पवित्र सरयू जल लेकर बस्ती जनपद स्थित प्रसिद्ध बाबा भदेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति अद्भुत होती है। कांवर यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, समर्पण और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त, नवयुवक कांवरिया संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026

सुभासपा के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम

सुभासपा के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026