सोरांव: फाफामऊ इलाके में श्री राम लीला व भरत मिलाप कमेटी का गठन, व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर हुई चर्चा
फाफामऊ के वैशाली गेस्ट हाउस में श्री रामलीला कमेटी और भारत मिलाप कमेटी के गठन के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इसमें फाफामऊ क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी, पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। सर्वसम्मति से धीरेंद्र केसरवानी उर्फ धीरू को श्री रामलीला कमेटी का अध्यक्ष , जबकि भारत मिलाप कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव सिंह को सौंप गया।