इंदौर संभाग के क्षेत्रीय संचालक ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
---
क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाऐं इंदौर संभाग डॉ शाजी जोसेफ ने 18 सितबर शुक्रवार को श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होने अस्पताल के कीमोथेरेपी यूनिट, फिजियोथैरेपी यूनिट, बर्थ वेटिंग रूम, पोस्टऑपरेटिव वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड, मेल सर्जिकल वार्ड, फीमेल मेडिकल वार्ड, ओपीडी, एस.एन.सी.यू यूनिट, पिकु वार्ड सहित अन्य वार्डों में व्यवस्था देखी। उन्होने मरीजो के इलाज की व्यवस्था व अस्पताल में साफ सफाई देखी। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ से चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्य तथा मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार दादू मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ अनिरुन्द्र कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर डी बकोरिया, आरएमओडॉ कलमे, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ रंजीत बडोले, सहायक अधीक्षक डॉ सुनील बाजोलिया, डॉ विशाल श्रीवास्तव, डॉ लक्ष्मी डूडवे, डॉ निशा पवार, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ जोसेफ ने चिकित्सको व अधिकारियों की बैठक लेकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने व अस्पताल में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शासन की स्वास्थ्य योजनाओ के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को लाभावित कराये जाने के लिए भी कहा। इस दौरान उन्होने सीएमएचओ कार्यालय का भी निरीक्षण कर कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्या की जानकारी ली।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
1 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026