मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत धारुखेड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 410 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
---
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 18 सितंबर शुक्रवार को विकासखंड हरसूद के ग्राम धारुखेड़ी में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 410 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 55 मरीजों की एचआईवी, सिफलिस तथा 110 मरीजों की हीमोग्लोबिन, 180 की उच्च रक्तचात व 165 मरीजों की मधुमेह जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर में टीबी के 118 संभावित मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स रे किया गया। एआई आधारित मोबाइल एप के माध्यम से भी टीबी के लक्षणों के आधार पर स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 101 संभावित मरीजों के स्फुटम सेंपल भी लिए गए।
आयुष्मान निरामयम योजना तहत् 15 पात्र हितग्राहीयों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 45 हितग्राहीयों की आभा आईडी बनाई गयी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पिंकी वानखेडे व उपाध्यक्ष श्री दिव्यदित्त शाह द्वारा टीबी के मरीजों को पोषण आहार युक्त फुड बास्केट भी प्रदाय किये गये। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला द्वारा शिविर के माध्यम से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था देखी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, डॉ रश्मि कौशल मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीषराज मिश्रा उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
2 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026