सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित कैंप में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित
---
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं जिम्मेदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित "सेवा-संकल्प अभियान" के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर खंडवा के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, स्टेट नोडल अधिकारी श्री सौरभ कुमार सुमन, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री आगम जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्य वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में 106 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद श्री पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों के जीवन में खुशहाली आई है। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विधायक श्रीमती कंचन तन्वे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीबों के कल्याण पर विशेष ध्यान देते हुए उनके जीवन को स्तर को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा एवं जिम्मेदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित "सेवा-संकल्प अभियान" के तहत जिले में आज से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वानखेड़े ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर प्रारंभ सेवा-संकल्प अभियान के माध्यम से भी समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसेवा की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में 24 दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, 20 को बैसाखी, 12 को फोल्डेबल वॉकर, 22 को ट्राईसाइकिल, 10 को वाकिंग स्टिक, तथा 20 दिव्यांगों को व्हीलचेयर तथा 26 को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#khandwa