'सेवा संकल्प अभियान" के तहत सिरपुर, ओंकारेश्वर एवं जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर सम्पन्न ,3 शिविरों में कुल 68 यूनिट रक्तदान हुआ
---
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर "सेवा-संकल्प अभियान" 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा हे। इस अवसर पर जन सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हे। इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय खंडवा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रनिधिगण, चिकित्सक, मेडिकल विद्यार्थी व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों और अन्य नागरिकों ने कुल 48 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, अनुविभागीय अधिकारी खंडवा अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ संजय दादू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जुगतावत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ही खंडवा विकासखंड के ग्राम सिरपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 9 यूनिट तथा ओंकारेश्वर में आयोजित रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्तदान हुआ। डॉ जुगतावत ने बताया कि रक्तदान एक ऐसा महान और मानवीय कार्य है, जिसके जरिए किसी जरूरतमंद को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#khandwa