सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" दौड़ संपन्न
---
सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन शनिवार को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। "रन फॉर यूनिटी" को नगर निगम चौराहे से विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
"रन फॉर यूनिटी" दौड़ नगर पालिक निगम से प्रारम्भ होकर, घंटाघर, बाम्बे बाजार, केवलराम चौराहा से बस स्टैण्ड होते हुए पुनः नगर पालिका निगम पर सम्पन्न हुई। "रन फॉर यूनिटी" दौड़ में महाविद्यालयीन छात्र-छात्रा, एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी , स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी एवं आम नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्रीमती तन्वे ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता संबंधी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026