बिहार में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प पोर्टल की समीक्षा, विकास आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
पटना। बिहार में सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रभावी निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पोर्टलों के माध्यम से संचालित कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों के निष्पादन तथा विभागीय जवाबदेही को लेकर समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, शिकायतों का समय पर निपटारा करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाना है, ताकि आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।
#BiharNews #BiharGovernment #CMSamrat #SamratChoudhary #BiharAdministration #कोसीसमाचार
#CMSamrat
#samratchoudhary
Kahara, Saharsa | Nov 13, 2026