हाजीपुर में छठ व्रतियों के बीच पहुंचे चिराग पासवान, बांटी प्रसाद सामग्री
सुभाष चौक पर किया प्रसाद वितरण, छठ व्रतियों से मुलाकात कर दीं महापर्व की शुभकामनाएं।
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हाजीपुर पहुंचे। यहां सुभाष चौक पर उन्होंने छठ व्रतियों के बीच प्रसाद सामग्री का वितरण किया। इस दौरान चिराग पासवान ने छठ व्रतियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और महापर्व की शुभकामनाएं दीं। छठ पर्व की आस्था और परंपरा के बीच उनका सेवा भाव देखने को मिला।
#ChiragPaswan #Hajipur #ChhathPuja #BiharNews #KosiSamachar
Kahara, Saharsa | Nov 13, 2026