सुशासन दिवस पर जेडीयू का बड़ा कार्यक्रम, बिहार के सभी जिलों में होगा ‘नीतीश संवाद’
मुख्य वक्ताओं की सूची जारी, नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी पार्टी।
सुशासन दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से बिहार के सभी जिलों में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य वक्ताओं की सूची जारी कर दी है। कार्यक्रम के माध्यम से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों, सुशासन और सामाजिक न्याय से जुड़ी उपलब्धियों को जनता के बीच रखा जाएगा। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। जेडीयू ने सभी मनोनीत मुख्य वक्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
#JDU #NitishKumar #NitishSamvad #BiharNews #SushasanDiwas #KosiSamachar
Kahara, Saharsa | Nov 13, 2026