छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने सहरसा के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
घाटों की सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
सहरसा। लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, बैरिकेडिंग, आवागमन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। प्रशासन का उद्देश्य है कि छठ महापर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो और पूरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।
#Saharsa #ChhathPuja #BiharNews #SaharsaNews #CMSamrat #SamratChoudhary #छठमहापर्व #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Nov 13, 2026