🚨 हरदोई: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में एक व्यक्ति की मौत; तीन आरोपी पुलिस निगरानी में
📍 बघौली, हरदोई।
हरदोई जनपद के थाना बघौली क्षेत्र अंतर्गत सिरदारपुरवा मजरा अडंगापुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर राजेन्द्र पुत्र राम प्रसाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में तीन आरोपी भी घायल हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उन्हें पुलिस निगरानी में रखा गया है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने आधिकारिक जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस की अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।
अब सवाल यह है कि जमीन के विवाद में हुई इस घटना की पूरी सच्चाई जांच में क्या सामने आती है?
📢 जन हुंकार न्यूज़ | जनता की आवाज़, सच के साथ।
#Hardoi #Baghauli #UPPolice #CrimeNews #JanHunkarNews
@Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup