हरदोई: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 107 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को उचित राहत उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Nov 13, 2026