मतदाता सूची ड्राफ्ट प्रकाशन पर DM का निरीक्षण: पहाड़ी, जसोवर और जूबली इंटर कॉलेज के बूथों का किया भ्रमण
मिर्जापुर। मतदाता सूची ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी के बूथ संख्या 421, 422, 423 एवं प्राथमिक विद्यालय जसोवर के बूथ संख्या 424, 425, 426 और जे.एस. जुबली इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 388, 390, 391 व 393 का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूची से जुड़ी त्रुटियों को दूर करने और लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
#MatdataSuchi #VoterList #DM_Mirzapur #PawanKumarGangwar #Mirzapur #TodayMirzapur