12 घंटे के ऑपरेशन चक्रव्यूह में मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 अभियुक्त गिरफ्तार
मिर्जापुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए गए 12 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” में मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में 27 वारंटी, 2 वांछित और 6 अन्य अभियुक्त शामिल हैं। अभियान पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।
इस कार्रवाई में पड़री पुलिस ने सर्वाधिक 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं कोतवाली कटरा और अहरौरा पुलिस ने भी प्रभावी कार्रवाई की।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
#MirzapurPolice #OperationChakravyuh #Mirzapur #PoliceAction #अपराधियों_पर_प्रहार #TodayMirzapurNews